फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला शिक्षकों से छेड़खानी करने में प्रधान और कोटाडीलर पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पटवाई(शाहबाद)। स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में बाधा उत्पन्न करने और शिक्षकों के साथ स्कूल में घुसकर छेड़खानी करने के मामले में ग्राम प्रधान और कोटा डीलर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पटवाई थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित संविलियन विद्यालय में सोमवार को स्वतंत्र दिवस का पर्व मनाया जा रहा था। विद्यालय की शिक्षिका ने पटवाई थाने पहुंचकर ग्राम प्रधान, कोटा डीलर और एक अज्ञात के खिलाफ मारपीट गाली-गलौज, शिक्षिकाओं के साथ छेड़खानी और सरकारी कार्य में बाधा डालने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। शिक्षिका का आरोप है कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 75वां अमृत महोत्सव मना रहे थे। इस दौरान आरोपी विद्यालय परिसर में एकत्र हो गए थे। ध्वजारोहण के निर्धारित समय से पूर्व ही सरकारी काम में बाधा डालते हुए जबरदस्ती ध्वजारोहण करा दिया। बाद में जबरदस्ती रैली में ले गए। इस दौरान आरोपियों द्वारा महिला शिक्षकों के साथ छेड़खानी का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है। इसी प्रकरण में कई प्रधान एकत्र हुए और शाहबाद में मौजूद पटवाई थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह पचोरी से मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें