पटवाई। गड्ढे में गिरकर मासूम की मौत के मामले में पुलिस ने ईंट भट्ठा संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। क्षेत्र के सहबिया कला गांव निवासी प्रेम सिंह का छह साल का बेटा वंश दस मार्च को गांव के ही पास स्थित ईंट के भट्ठे के पास खेलने गया था, जहां पर रास्ते के किनारे पर स्थित पानी भरे गड्ढे में वंश गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई थी इस मामले में वंश के पिता प्रेम सिंह की ओर से जामी ब्रिक्स फील्ड के भट्ठा संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष नरेश कुमार के अनुसार पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद