फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैर इरादतन हत्या में चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद। निजी बस के हेल्पर और यात्रियों में मारपीट हो गई थी। मारपीट के बाद हेल्पर की मौत हो गई थी। इस प्रकरण में मृतक के भाई की ओर से चार लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

सीमावर्ती जनपद बरेली के सिरौली और आंवला से दिल्ली के लिए निजी बसें संचालित होती है। एक बस पर जनपद बरेली के थाना सिरौली के मोहल्ला प्यास निवासी हेल्पर हफीज (30) ने छत पर बैठे यात्रियों को नीचे उतरने के लिए कहा। साथ ही समान रखने को लेकर विवाद हो गया था। इस विवाद ने बड़ा रूप ले लिया था। उस दौरान छत पर बैठे एक यात्री द्वारा हेल्पर के सर में ईट मार दी थी। जिसमें उसके गंभीर चोटें आई थी। उस दौरान मारपीट के बाद यात्री फरार हो गए थे। बाद में हेल्पर हफीज की मौत हो गई थी। परिवार के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रामपुर भेज दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी सर में चोट होना बताई गई थी।इस प्रकरण में मृतक के शफीक ने शाहबाद क्षेत्र के गुजरेला गांव निवासी सोनू और तीन अज्ञात के खिलाफ धारा, 304 गैर इरादतन हत्या, 504 और 506 में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें