फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती महिला के साथ मारपीट करने के आरोप में चार पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
धमोरा। शहजादनगर थाना क्षेत्र में घर में घुसकर गर्भवती महिला के साथ मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

शहजादनगर थाना क्षेत्र के धमोरा गांव निवासी जब्बार का पास में ही रहने वाले रियासत से विवाद चल रहा है। आरोप है कि रविवार शाम को जब्बार के बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। इस दौरान बच्चों का रियासत के बच्चे से विवाद हो गया और मारपीट करने लगे। जिसके बाद पास में ही रहने वाले लोगों ने दोनों पक्षों में समझाकर घर भेज दिया। लेकिन, सोमवार दोपहर को रियासत अपने परिवार के लोगों के साथ जब्बार के घर में घुस गया और उनकी तीन माह की गर्भवती पत्नी के साथ मारपीट करने लगे। इस दौरान गर्भवती महिला की हालत खराब हो गई। जिसके बाद परिजनों ने गर्भवती महिला को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। बाद में पुलिस ने जब्बार के भाई शहजादे की तहरीर के आधार पर रियासत, करामत, अनवार और शादिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। धमोरा चौकी प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि गर्भवती महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। जिसमें तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें