रामपुर। शहर में शनिवार की सुबह डूंगरपुर बिजलीघर क्षेत्र में बिजली चोरी रोकने को चेकिंग की गई। विजिलेंस और एसडीओ के नेतृत्व में हुई चेकिंग के दौरान लोगों में हड़कंप मच गया। पकड़े गए सभी लोग सीधे कटिया डालकर चोरी कर रहे थे। सभी के खिलाफ बिजली चोरी अधिनियम की धाराओं के तहत एफआईआर कराई गई है। एक्सईएन प्रथम भीष्म कुमार तोमर ने बताया कि बिजली चोरी पकड़ने के लिए शहर में छापा मारने का अभियान जारी रहेगा। संवाद