सैफनी। थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ा गांव निवासी एक पीड़िता ने अपने पति व ससुराल पक्ष के लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए दहेज की खातिर मारपीट करने और तीन तलाक देने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता का आरोप है कि उसका निकाह वर्ष 2015 में संभल जिले के ग्राम जनैटा निवासी जमील के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही पति, सास, ससुर, जेठ और ननद आदि कम दहेज का ताना देकर उसे प्रताड़ित करते रहते थे। पीड़िता के अनुसार, ससुराल वाले उससे दहेज में 5 लाख रुपये नकद और एक कार की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट की गई। आरोप है कि रिश्तेदारों द्वारा छेड़छाड़ की जाती थी। पति ने दूसरी शादी कर ली। पीड़िता का कहना है कि 25 अप्रैल को पति व अन्य ससुराल वाले उसके मायके आए और दहेज की मांग करने लगे। विरोध करने पर मारपीट की गई और पति ने इस दौरान तलाक दे दिया। पीड़िता की तहरीर पुलिस ने जमील पति, बन्ने ,हस्मीन ,वकील ,नफीस, अनीस, नाहिद, सितारा, मुन्नी, यामी, नाजमा ,आसिफ यासमीन, प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष अजय मिश्रा के अनुसार मामला दर्ज कर लिया गया है। संवाद