फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur : नवाबों के शहर में चार साल से रह रहा था फिजी परिवार, मेरठ में दूसरी शादी करने के चक्कर में खुल गया भेद

Sat, 12 Aug 2023 12:21 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

फिजी निवासी युवक को पुलिस ने मेरठ से गिरफ्तार किया है। वह रामपुर में अपने तीन बच्चों के साथ रहता था। खुफिया तंत्र ने विदेशी परिवार के सदस्यों से पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
फैजल असलम खां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर में पिछले चार साल से विदेशी परिवार वीजा खत्म होने के बाद छुपकर रह रहा था। युवक के मेरठ में पकड़े जाने के बाद खुफिया तंत्र व पुलिस सक्रिय हो गई। खुफिया तंत्र व पुलिस ने रामपुर में रह रहे विदेशी परिवार के सदस्यों से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस भी इस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

मेरठ पुलिस ने रामपुर के सिविल लाइंस क्षेत्र की सेंट्रल कालोनी में रहने वाले सैय्यद फैजल असलम खां पुत्र सैय्यद करीम को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक फैजल फिजी नागरिक है। उसे पुलिस ने पासपोर्ट न होने के कारण गिरफ्तार किया है। मेरठ पुलिस की पूछताछ से उसने खुलासा किया कि वह रामपुर में परिवार समेत रह रहा है।

वह 2019 में रामपुर में आया था। उसने रोबीना से विवाह कर लिया था। इसके बाद तीन बेटियां हुईं। पुलिस के अनुसार यह चारों लोग रामपुर में रह रहे थे। पुलिस के अनुसार फैजल 26 फरवरी को 2019 को हांगकांग होते हुए भारत आया था। पुलिस के अनुसार तीनों बच्चे फिजी में पैदा हुए हैं।
विज्ञापन

यह टूरिस्ट वीजा पर भारत आये थे। इनका वीजा 26 अप्रैल 19 को खत्म हो गया था। मेरठ पुलिस के इनपुट के बाद रामपुर पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने फैजल के परिवार के सदस्यों से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला के अनुसार परिवार के सदस्यों से पूछताछ की जा रही है। जैसा भी सामने आएगा उस बारे में खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें