फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: कार हटाने को लेकर मारपीट, चार नामजद

Mon, 16 Nov 2026 01:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भोट। सड़क पर खड़ी कार हटाने को लेकर हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। आरोप है कि चार लोगों ने एक परिवार के सदस्यों के साथ गाली-गलौज और मारपीट की।
विज्ञापन

कुकड़ी खेड़ा गांव निवासी अनिल कुमार के अनुसार, शनिवार शाम करीब चार बजे उनके भाई नितिन कुमार ने जुनैद की कार हटवाने को कहा था। इस बात पर जुनैद नाराज हो गया और गाली-गलौज करने लगा। उसने अपने साथी महफूज, रिजवान और राशिद को बुलाकर नितिन कुमार, सोमपाल सिंह और कपिल के साथ मारपीट की। पीड़ित पक्ष ने जातिसूचक शब्दों के प्रयोग और जान से मारने की धमकी का भी आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह त्यागी ने बताया कि जुनैद, महफूज, रिजवान और राशिद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच जारी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें