फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: जांच में फेल हुए खाद-बीज के नमूने, चार दुकानों के लाइसेंस निरस्त

Wed, 23 Aug 2023 12:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिले में नकली खाद-बीज का गोरखधंधा चल रहा है। इस बात का खुलासा दुकानों से लिए गए नमूनों की जांच रिपोर्ट में हुआ है। जिले में एक महीने के अंदर अलग-अलग दुकानों से लिए चार नमूने फेल हो चुके हैं। कृषि विभाग ने संबंधित दुकानों के लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं।
विज्ञापन


जिला कृषि अधिकारी नरेंद्र पाल ने बताया कि मैसर्स बालाजी एग्रो. एजेंसी तहसील मिलक से सात जुलाई 2023 को बीज का नमूना, मैसर्स आधुनिक कृषि परामर्श सेवा केंद्र तहसील सदर से एक जून 2023 को बीज का नमूना, मैसर्स किसान सेवा केंद्र से 17 जून 2023 को बीज का एक नमूना एवं मैसर्स दिवाकर खाद भंडार छपर्रा तहसील स्वार से 24 जून 2023 को खाद का नमूना लिया गया था। इन नमूनों की प्रयोगशाला में जांच कराई गई। परीक्षण रिपोर्ट में नमूने फेल हो गए। इसके बाद इन सभी दुकानों के लाइसेंस निरस्त कर दिए गए हैं। अधिक मूल्य पर खाद-बीज की बिक्री होने पर संबंधित दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें