फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: रंजिश में पिता-पुत्र को पीटकर किया घायल

Mon, 22 Jun 2026 01:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। कोतवाली क्षेत्र के रामनगर गांव में शनिवार देर रात कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से प्रहार कर पिता-पुत्र को घायल कर दिया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रामनगर निवासी शमशेर का शनिवार की देर रात अपने पड़ोसी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर लाठी-डंडे चले। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों के प्रहार से शमशेर सिंह व उनके पुत्र सुखदेव सिंह को मार-पीटकर घायल कर दिया। लोगों के पहुंचते ही आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने घायलों का चिकित्सकीय परीक्षण कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है। सीओ हर्षिता सिंह ने बताया कि मामले की जांच हो रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें