फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: बादलों को देखकर किसानों का निकला पसीना

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार होली बाद बृहस्पतिवार को मौसम का मिजाज बिगड़ गया। आसमान में बादल छा गए। बादलों को देखकर किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गईं। ऐसे मौसम में किसानों को बरसात होने का डर सताने लगा। अगर बरसात हुई तो गेहूं की फसल गिर जाएगी।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक आरएन सिंह ने बताया कि होली पर्व पर मौसम का मिजाज बदलने की संभावना पहले ही जता दी गई थी। राजस्थान और मध्यप्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के कारण आसमान में बादल आए हैं। आने वाले दो दिनों तक अधिकतम तापमान 32-33 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 15-17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। सुबह के समय सापेक्षिक आर्द्रता 60-75 प्रतिशत के बीच रहेगी। इस दौरान हवा 3-5 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी। उन्होंने कहा कि हल्के बादल रहेंगे मगर बारिश के आसार नहीं हैं। गेहूं उत्पादक किसान राजेश कुमार ने बताया कि नवंबर माह में बोया गेहूं इस समय बाली में है। यदि बरसात हुई तो फसल गिर जाएगी और उत्पादन कम हो जाएगा। जिला कृषि अधिकारी नरेंद्र पाल का कहना है कि वर्तमान तापमान से भी गेहूं की फसल प्रभावित होगी। यदि इस मौसम में बारिश हुई तो भी नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें