मिलक। क्षेत्र के ग्राम रठौंडा में लगने वाला ऐतिहासिक किसान मेला सोमवार से प्रारंभ हो गया है। मेला 16 मार्च तक चलेगा।
महाशिवरात्रि पर रठौंडा में किसान मेले का आयोजन किया जाता है। सोमवार को इस मेले का शुभारंभ किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी और पूर्व राज्यमंत्री शिवबहादुुर सक्सेना ने मेले का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने मंदिर में जाकर विधि विधान से पूजन व भगवान शिव का जलाभिषेक किया। मंत्रोच्चार कर पूजा पाठ किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ने मेले में घूमकर सभी दुकानों व मेले की पूर्व तैयारियों का जायजा भी लिया। मेले में आए हुए सभी आगंतुकों एवं दुकानदारों को सांस्कृतिक पंडाल में संबोधित करते हुए कहा कि यह प्राचीन ऐतिहासिक मेला है। सभी लोग प्रेमभाव के साथ मेले का आनंद लें तथा मंदिर में पूजा अर्चना करें। उन्होंने कहा कि मेले में सभी व्यवस्थाएं पूर्ण हो चुकी हैं। मेला 16 मार्च तक चलेगा, जिसमें प्रतिदिन शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। मेले में उद्घाटन के इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता, पूर्व विधायक ज्वाला प्रसाद गंगवार, राकेश मिश्रा, कपिल आर्य, जागेश्वर दयाल दीक्षित, अर्चना गंगवार, दीक्षा गंगवार, टेकचंद गंगवार, रजनीश पटेल, मोहन कुमार लोधी आदि मौजूद रहे।