फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: डीएम रामपुर के नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। डीएम रामपुर के नाम से फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बना लिया। आरोपी ने डीपी में डीएम का फोटो भी लगाया। कई लोगों को फ्रेंड्स रिक्वेस्ट भी भेजी। जानकारी होने पर डीएम कार्यालय की ओर से साइबर थाने में शिकायत की गई। साथ ही डीएम जोगिंदर सिंह ने खुद सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाए जाने की पोस्ट की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

डीएम रामपुर के नाम से फेसबुक अकाउंट बना है। जिस पर प्रतिदिन कार्रवाई के साथ ही जागरूकता की पोस्ट की जाती है। रविवार को साइबर ठग ने फेसबुक पर डीएम रामपुर के नाम से उनका फोटो लगाकर फर्जी अकाउंट बना लिया। जिसके बाद कई लोगों को रिक्वेस्ट भेजी गई। डीएम की फोटो लगी आईडी से जिसके पास भी रिक्वेस्ट गई वह हैरान रह गया। जानकारी होने पर साइबर थाने में शिकायत की गई है। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोप के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें