रामपुर। पूर्व मंत्री व विधायक महेश गुप्ता ने कहा कि रामपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की जीत विकास की गारंटी होगी। ऐसे में लोग किसी के बहकावे में न आकर भाजपा को ज्यादा से ज्यादा वोटों से जिताने का काम करें। जिससे रामपुर में उद्योग स्थापित हो सकें।
पूर्व मंत्री महेश गुप्ता ने बुधवार को शहर के विभिन्न स्थानों का भ्रमण किया। वह सूरज सिनेमा रोड स्थित राजन गुप्ता, शौकत अली रोड स्थित राजीव मांगलिक, तिलक कालोनी स्थित संदीप सोनी, चंपा कुंवरि न्यास बैजनाथ की गली स्थित ज्ञान प्रकाश गुप्ता, सैनी कालोनी में जानकी सैनी और रूप सिंह सैनी, जेल रोड स्थित बाबू खां सुर्खा, विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष संजय गुप्ता के आवास पर गए। जनसंपर्क के दौरान उन्होंने कहा कि रामपुर की उन्नति के लिए यह जरूरी है कि रामपुर का प्रतिनिधित्व विधानसभा में हो। इससे रामपुर के विकास को और गति मिलेगी। ब्यूरो