फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: राजस्थान के पूर्व मंत्री नवाब दुर्रु मियां का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। राजस्थान के पूर्व मंत्री नवाब एमादुद्दीन अहमद खां उर्फ दुर्रु मियां बुधवार को रामपुर पहुंचे। वो पूर्व सांसद बेगम नूरबानो के भाई हैं। नूरमहल पहुंचने पर कांग्रेसियों ने उनका स्वागत किया। दुर्रू मियां ने परिजनों से मुलाकात की और रजा लाइब्रेरी भी गए। उन्होंने लोहारू कलेक्शन में काफी समय बिताया।
विज्ञापन

उन्होंने कांग्रेस पदाधिकारियों से कहा आने वाला समय कांग्रेस का है। 2024 की लड़ाई अभी से लड़ना है। हम सब मिलकर कांग्रेस को मजबूत करें। देश के लिए कांग्रेस जरूरी है। राहुल गांधी देश की जनता की आवाज को बुलंद कर रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा से देश जुड़ रहा है। इस मौके पर पूर्व सांसद बेगम नूरबानो, पूर्व मंत्री नवेद मियां, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र देव गुप्ता, शहर सदर नोमान खां, वरिष्ठ अधिवक्ता आरिफ खां, काशिफ खां, दिव्यांश सिंघल और बाबू खां फौजी आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें