फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur: महिला पर हमला करने वाला पूर्व पति मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

Fri, 25 Nov 2022 04:35 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

कोतवाली क्षेत्र के  भुड़ासी गांव निवासी महिला नजरुल जहां उर्फ नेहा कुमारी पर उसके पूर्व पति एवं मुख्य आरोपी नूर आलम ने चाकू से हमला किया था। चाकू महिला के हाथों में लगे थे। जिसके बाद पुलिस ने चार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस ने एक आरोपी नासिर को गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन मुख्य आरोपी की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही थी। 
 
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर के शाहबाद में महिला पर पूर्व पति द्वारा चाकू से हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। चौबीस घंटे के भीतर पुलिस ने मुख्यारोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के  भुड़ासी गांव निवासी महिला नजरुल जहां उर्फ नेहा कुमारी पर उसके पूर्व पति एवं मुख्य आरोपी नूर आलम ने चाकू से हमला किया था। चाकू महिला के हाथों में लगे थे। जिसके बाद पुलिस ने चार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस ने एक आरोपी नासिर को गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन मुख्य आरोपी की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही थी। 

शाहबाद कोतवाल ने बताया की प्रकरण का मुख्य आरोपी नूर आलम शाहबाद के रामगंगा पुल पर दिखाई दिया। जिसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ना चाहा तो पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में मुख्य आरोपी के पैर के गोली लगी है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। 

बताते चलें कि धर्मांतरण कर महिला ने दूसरा विवाह कर लिया था। इस बात से पूर्व पति नूर आलम नाराज था। और गुरुवार को महिला के घर में चाकू लेकर घुस गया था। जिसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है । पुलिस ने मुठभेड़ में घायल आरोपी नूर आलम को सीएचसी में भर्ती कराया है। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोतवाल ने बताया घटनास्थल पर ही 315 बोर का अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूत बरामद किए गये हैं ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें