फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: घर में घुसकर महिला पर चाकू से हमला करने का आरोपी पूर्व पति पुलिस की मुठभेड़ में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद (रामपुर)। घर में घुसकर महिला पर चाकू से हमला करने के आरोपी उसके पूर्व पति को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ में उसके दाहिने पैर में गोली लगी है। जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने आरोपी के पास से चाकू और तमंचा बरामद होने का दावा किया है।
विज्ञापन

मामला शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के भुड़ासी गांव का है। गांव की एक युवती का विवाह मुरादाबाद जनपद के मैनाठेर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नूरआलम से हुआ था। बताया जाता है कि युवती इस शादी के खिलाफ थी इसलिए आठ दिन बाद ही अपने मायके लौट आई। कुछ दिनों बाद युवती ने अपना धर्म और नाम बदलकर गांव के ही प्रेमी संग शादी कर ली। इसके बाद दोनों गांव छोड़कर हरिद्वार के लिए चले गए। हालात सामान्य होने पर 24 अक्तूबर को दोनों गांव में वापस लौट आए। विवाहिता अपने पति संग उसके घर पर रही रही थी। इधर, खुन्नस खाए पूर्व पति नूर आलम ने बृहस्पतिवार को विवाहिता के घर में धावा बोल दिया। उसने चाकू से विवाहिता के ऊपर हमला किया था जिसमें वह घायल हुई थी। बीच बचाव में आई परिवार की दो अन्य महिलाएं भी चाकू लगने से घायल हुई थीं। इस मामले में पुलिस ने आरोपी नूर आलम सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। एक आरोपी को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया था। अन्य आरोपी तब से फरार थे। पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही थी। कोतवाल अजय कुमार मिश्रा ने बताया घटनाक्रम का मुख्य आरोपी नूर आलम रामगंगा पुल पर छिपा था। सूचना मिली तो टीम के साथ जाकर घेराबंदी कर दी। इस पर आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी हमले में उन्होंने अपने रिवॉल्वर से फायर कर दिया जिसमें नूर आलम के पैर के गोली लग गई और वह जमीन पर गिर गया। आरोपी के पास से 315 बोर का अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूत, एक तमंचे की नाल में फंसा हुआ कारतूस और घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी नूर आलम को घायल अवस्था में इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें