फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के साथ लखीमपुर जा रहे मुतीउर रहमान बब्लू को बरेली-उत्तराखंड सीमा पर रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। लखीमपुर घटना के विरोध में बृहस्पतिवार को लखीमपुर जा रहे उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत सैकड़ों कांग्रेसियों को बरेली-उत्तराखंड सीमा पर रोक लिया गया। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मुती उर रहमान बब्लू ने बताया कि ब़ृहस्पतिवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, सांसद प्रदीप टम्टा, महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव अनुपमा रावत समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ वो बृहस्पतिवार को लखीमपुर जा रहे थे। उन्होंने बताया कि इस दौरान पुलिस ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के साथ उन्हें व अन्य कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ताओं को बरेली-उत्तराखंड सीमा पर स्थित टोल प्लाजा पर रोक लिया। भारी संख्या में मौजूद पुलिस बल और अधिकारियों ने कांग्रेसियों का घेराव कर लिया और करीब बीस मिनट से अधिक समय तक रोके रखा, इसके बाद सभी को वापस कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें