फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: ईवीएम में कैद हुआ भविष्य, 13 को होगा फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर।स्वार सीट के लिए उप चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक चले इस मतदान में कुल 44.96 प्रतिशत मतदान हुआ है। दिन भर अधिकारी और कर्मचारी बूथों की निगरानी में लगे रहे। शाम छह बजे के आसपास मतदान थमने के बाद अधिकारियों और मतदान कर्मियों ने राहत की सांस ली। इसके बाद अब 13 मई को नतीजे आने के बाद विधानसभा स्वार का नया जनप्रतिनिधि तय हो जाएगा।
विज्ञापन

सुबह करीब सात बजे से 191 मतदान केंद्रों पर 330 बूथों पर मतदान शुरू किया गया। इस दौरान मतदान कर्मियों ने मतदान कक्षों में तैनाती लेने के साथ ही मतदाताओं का आना शुरू हुआ। इस दौरान सुबह नौ बजे तक 7.93 प्रतिशत मतदान हो सका। इसके बाद धीरे-धीरे मतदाताओें ने आना शुरू किया। इसके बाद दोपहर एक बजे के करीब 27.30 प्रतिशत और अंतिम मतदान 44.95 प्रतिशत हो गया। इस बीच कर्मचारियों ने शांतिपूर्वक मतदाताओं को कतार में लगाकर बारी-बारी से मतदान कराया। इस बार स्वार सीट से कुल 2.99 लाख मतदाता थे, जिनमें मतदाताओ ने रुचि दिखाते हुए मताधिकार का प्रयोग किया। इस बार एक मॉडल बूथ और एक सखी बूथ भी बनाया गया था, जहां पर मतदाताओं ने सुविधाओं से लैस इस बूथों में मतदान किया। यहां पर महिलाओं और बुजुर्गों के साथ ही दिव्यांग मतदाताओ ने वोट दिया। इस दौरान कई जगह वीपीपैट और सीयू और वीयू खराब होने की दशा में समय पर प्रशासन ने स्थितियों को संभाला। छिटपुट मामलों के साथ शाम करीब छह बजे के आसपास मतदान समाप्त हो सका। इसके बाद अधिकारियों और मतदान कर्मियों ने बूथों पर सुरक्षा बढ़ाने के साथ ईवीएम को अपने कब्जे में ले लिए और मंडी समिति में बने स्ट्रांग रूम में रखवा दिया गया है। इस बार सपा से प्रत्याशी अनुराधा चौहान, अपना दल एस से शफीक अंसारी और पीस पार्टी से नाजिया सिद्दीकी ने ताल ठोंकी थी। अब इन प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है। अब 13 मई को प्रत्याशियों का भाग्य उदय होगा। खास बात यह है कि मतदान खत्म होने के बाद प्रत्याशियों की हलचल तेज हो गई है। हर कोई अपने कयास लगाने में जुटा हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें