फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: कुट्टी काटते समय इंजन की टंकी फटी, बच्चे सहित तीन झुलसे

Thu, 05 Sep 2024 04:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद (रामपुर)। ढकिया चौकी क्षेत्र के भगवतीपुर गांव में पशुओं के लिए कुट्टी काटते समय इंजन की डीजल की टंकी फट गई। टंकी फटने से बच्चे सहित तीन लोग झुलस गए। जिसमें एक की हालत गंभीर है और उनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन


मंगलवार शाम को किसान धर्मवीर उनके छोटे भाई रिंकू पशुओं के लिए इंजन पर कुट्टी काट रहे थे। कुट्टी काटते समय इंजन के डीजल की टंकी अचानक फट गई। टंकी फटने से उपरोक्त दोनों किसान, बराबर में खेल रहे उनके छोटे भाई सोनू का बेटा कार्तिक (4) बुरी तरह से झुलस गए। परिजनों के अनुसार तेज आवाज के साथ टंकी फटने के बाद आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। झुलसे लोगों को शाहबाद सीएचसी लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने सभी का प्राथमिक उपचार किया। लेकिन रिंकू की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार रिंकू दोनों पैर से दिव्यांग भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें