फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: चुनाव प्रचार समाप्त, आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। रामपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव का चुनाव प्रचार शनिवार की शाम को थम गया। रविवार को मंडी समिति से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। पांच दिसंबर को होने वाले मतदान के लिए प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 454 बूथ स्थित है जिसके सापेक्ष 34 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 06 जोनल मजिस्ट्रेटों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

सेक्टर मजिस्ट्रेट और जोनल मजिस्ट्रेट पूरी मतदान प्रक्रिया के दौरान लगातार भ्रमणशील रहकर मतदान कार्य को संपन्न कराने में अपनी महती भूमिका निभाएंगे।इसके साथ ही 52 माइक्रो ऑब्जर्वर और 17 स्टैटिक मजिस्ट्रेटों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। 454 बूथों के सापेक्ष 409 बूथों पर वेबकास्टिंग के प्रबंध कराए गए हैं साथ ही शेष 45 बूथों पर वीडियोग्राफी की व्यवस्था सुनिश्चित कराई गई है। चुनाव आयोग निर्धारित व्यवस्था के अनुरूप इन सभी तैयारियों को अंतिम रूप प्रदान कर दिया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने निर्वाचन प्रक्रिया में लगाए गए मजिस्ट्रेट एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने दायित्वों के प्रति गंभीर रहकर पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगे। मतदान पार्टियों की रवानगी के उपरांत संबंधित पोलिंग बूथ पर पहुंचकर मतदान पार्टी के कर्मचारी सभी जरूरी तैयारियों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराने के लिए भी निर्देशित किया है साथ ही यह भी निर्देश दिए हैं कि वे बूथ पर पहुंचकर किसी भी व्यक्ति का आतिथ्य स्वीकार नहीं करेंगे और पूरी पारदर्शी व्यवस्था के साथ बूथ पर मतदान प्रक्रिया संपन्न कराएंगे।बूथ से 200 मीटर की सीमा से बाहर ही किसी भी राजनीतिक दल द्वारा अपना बस्ता लगाया जा सकेगा और बूथ के भीतर किसी भी प्रकार के अनाधिकृत व्यक्ति का प्रवेश पूर्णत: वर्जित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें