फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: नरपतनगर में सात नए ट्रांसफार्मर लगने से सुधरेगी बिजली व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। नगर पंचायत नरपतनगर-दूंदावाला के वार्ड सात में कम वोल्टेज और बार-बार की बिजली ट्रिपिंग से वार्डवासियों को निजात मिल गई। यहां 100 केवी क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाया गया है। चेयरमैन खालिद अली ने कहा कि नगर में सात और ट्रांसफार्मर शीघ्र ही स्थापित होंगे। तब बिजली निर्बाध तौर पर मिलना शुरू हो जाएगी।नगर पंचायत नरपतनगर दूंदावाला में वार्ड नंबर सात में कोई ट्रांसफार्मर न होने से हलवाइयों वाले और बीच वाली मस्जिद के मोहल्ले में बिजली की बहुत समस्या थी। कम वोल्टेज और बार-बार की ट्रिपिंग से लगभग सौ परिवार परेशान थे। चेयरमैन ने 100 केवी क्षमता का नया ट्रांसफार्मर वार्ड में स्थापित कराया तो लोगों की समस्या दूर हो गई। चेयरमैन ने कहा अभी सात नए ट्रांसफार्मर और लगने हैं, जिससे नगर में बिजली ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की समस्या दूर हो जाएगी। वार्डवासियों ने चेयरमैन को मालाएं पहनाकर स्वागत भी किया। इस मौके पर व्यापारी नेता मसरूर अहमद, मोहम्मद आसिफ, लाइनमैन बब्बू, जावेद, अनीस, असगर अली, नियाज अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें