फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: शाहबाद गेट समेत कई इलाकों में दो घंटे बिजली सप्लाई रही बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। शाहबाद गेट समेत कई इलाकों में दो घंटे बिजली सप्लाई बाधित रही, जिससे लोग पसीना बहाते रहे। इस बीच सप्लाई आने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


चिलचिलाती धूप और गर्मी के बीच दोपहर करीब चार बजे के आसपास बिजली सप्लाई चली गई। इस दौरान घरों में पंखे, कूलर और एसी बंद होने से लोगों को गर्मी सताने लगी। हर कोई बिजली आने का इंतजार करता दिखाई दिया। ऐसे में लोगों को न तो बाहर चैन मिल सका और न ही घर में सुकून मिल सका। कई लोगों ने बिजलीघर में फोन किया, लेकिन कोई सटीक जवाब नहीं मिल सका। इधर बिजली विभाग की टीम फॉल्ट ढूंढ़ने की कोशिश कर रही थी। इस बीच नादर बाग, स्टार चौराहा और डायमंड सिनेमा सड़क भी प्रभावित रहे। करीब छह बजे तक बिजली सप्लाई सुचारू हो सकी। इधर, एक्सईएन पीके शर्मा ने बताया कि सप्लाई को दुरुस्त करवा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें