बिलासपुर/केमरी (रामपुर)। नगर व केमरी में जर्जर तारों को बदलने को लेकर छह घंटे बिजली बाधित रही। विद्युत अव्यवस्था के चलते लोग परेशान रहे। नगर व केमरी में काफी समय से जर्जर हुए तारों को बदलने का कार्य जारी है।
बुधवार को बिजली विभाग ने तार बदलने का काम शुरू किया तो दोपहर एक बजे से नगर की बिजली गायब हो गई। केमरी के मोहल्ला चमारान में जर्जर हो चुके तारों को बदलकर नए तार डाले गए। जिसकी वजह से लगभग छह घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रही। अवर अभियंता योगेश माहौर ने बताया कि केंद्र सरकार की आरडीएसएस योजना के तहत नगर में जर्जर होते तारों को उतरवाकर एबीसी केबिल लगाने का कार्य किया जा रहा है। जिससे लोगों को खतरा भी नहीं रहेगा और बिजली चोरी में भी कमी आएगी।