फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से इलेक्ट्रीशियन की मौत

Sat, 09 May 2026 11:13 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक। कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक सड़क हादसे में 30 वर्षीय इलेक्ट्रीशियन विजय की मौत हो गई। वह अपनी ससुराल से घर लौटते समय मिलक-बिलासपुर मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक विजय नगर के मोहल्ला नसीराबाद के निवासी थे और उनके परिवार में पत्नी, एक पुत्र व एक पुत्री हैं। कोतवाल पुष्कर सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें