फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज दिन भर बंद रहेगी सिविल लाइंस बिजलीघर क्षेत्र की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सिविल लाइंस बिजलीघर से रविवार को पूरे दिन बिजली की आपूर्ति बंद रहेगी।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम भीष्म कुमार तोमर ने बताया कि रविवार को 33/11 केवी उपकेंद्र सिविल लाइंस की पुरानी बिल्डिंग से नई बिल्डिंग में सभी उपकरणों (पैनल एवं केबल) को शिफ्ट करने के लिए 11 सितंबर को कार्य किया जाएगा।
इसके कारण उपकेंद्र से संबंधित आवास विकास कॉलोनी, गंगापुर, एकता विहार, बृज विहार, शैकत अली रोड, रोशनबाग, मढैय्या नादर बाग, बाबा दीप सिंह नगर, नैनीताल रोड, सिविल लाइंस, रामनाथ कॉलोनी, शिवापुरम, मक्कामिल, फैजुल्लानगर, बरेली रोड, पनवड़िया, भमरव्वा रोड, बड़पुरा शर्की, शिव विहार, आदर्श कालोनी आदि कीविद्युत सप्लाई सुबह पांच बजे से शाम सात बजे तक प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर बिजली विभाग की ओर से रविवार को 16 लोगों के खिलाफ विद्युत चोरी करने आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। विभाग की ओर से काशीराम कॉलोनी में 12 बकायेदारों की बिजली की सप्लाई भी काट दी। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें