फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: चार्ज करते समय ई-रिक्शा में दौड़ा करंट, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव करैथी गांव में रविवार की रात साढ़े सात बजे चार्ज करते समय ई-रिक्शा में करंट दौड़ गया। जिससे ई-रिक्शा चालक पंकज (20) बुरी तरह झुलस गया। परिजन उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव करैथी निवासी सूरजपाल के बेटे पंकज (20) की ढाई वर्ष पहले शादी हुई थी। परिवार में पत्नी मनोरमा के अलावा दो बेटियां हैं। परिवार का पालन पोषण करने के लिए पंकज ने आठ दिन पूर्व ही नई ई-रिक्शा खरीदी थी। रविवार की रात करीब साढ़े सात बजे वह ई-रिक्शा को चार्ज कर रहा था। इसी दौरान ई-रिक्शा में करंट उतर आया। जिससे पंकज करंट की चपेट में आ गया। शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और किसी तरह उसे बचाया, लेकिन तब तक पंकज बुरी तरह झुलस गया था। परिजन उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पति की मौत की सूचना पर पत्नी मनोरमा बेसुध हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें