फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: 16 हजार जवानों की निगरानी में होगा चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिले में करीब 16 हजार जवानों की निगरानी में लोकसभा चुनाव कराया जाएगा। पुलिस प्रशासन ने 70 कंपनी अर्धसैनिक बलों के साथ सात हजार जवानों के हाथों में सुरक्षा का पहरा रहेगा। इसके साथ ही जोन से करीब पांच हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी व पीएसी के जवान भी तैनात रहेंगे। होमगार्ड व पीआरडी जवानों की तैनाती की जाएगी। चुनाव के दौरान यदि किसी ने गड़बड़ी करने की कोशिश की उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।लोकसभा चुनाव की घोषणा कर दी गई है। 19 अप्रैल को होने वाले पहले चरण के चुनाव के लिए पुलिस प्रशासन ने अपने स्तर से सुरक्षा के चाक चौबंद प्रबंध होंगे। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने बताया कि जिले भर में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। एसपी ने कहा कि क्रिटिकल और वल्नरेबल बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। इन बूथों अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि मतदान और मतगणना के लिए सुरक्षा प्रबंध अलग रहेंगे। किसी भी हाल में शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराया जाएगा। यदि किसी ने गड़बड़ी की कोशिश की तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिले में फोर्स की अतिरिक्त व्यवस्था रहेगी। इसके लिए शासन से फोर्स की भी मांग रख दी गई है। बताया कि इस तरह जिले भर में करीब 16 हजार सुरक्षाकर्मियों को चुनाव की ड्यूटी पर रखा जाएगा।

यह रहेगी सुरक्षा व्यवस्था
अर्धसैनिक बल के जवानों की संख्या-7000
पीएसी के जवानों की संख्या-2000
अन्य जिलों से आने वाले पुलिसकर्मियों की संख्या-पांच हजार
होमगार्ड दो हजार
-
सूचना के दस मिनट में पहुंचेगी क्यूआरटी
यदि किसी भी बूथ या फिर किसी भी क्षेत्र में शांतिभंग करने की कोशिश की जाती है तो दस मिनट के भीतर फोर्स मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाल लेगी। एसपी राजेश द्विवेदी का कहना है कि क्यूआरटी पूरी तरह एक्टिव रहेगी। हर बूथ पर तुंरत एक्शन लेने वाली फोर्स रहेगी। किसी भी तरह की गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन



-

-लोकसभा चुनाव के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। बूथों पर अर्द्ध सैन्य बलों के साथ ही पुलिस व पीएसी के जवानों को तैनात किया जाएगा। किसी भी तरह की गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
राजेश द्विवेदी, एसपी


फोर्स के रुकने के लिए स्कूल काॅलेज आवंटित
बाहर से आने वाली फोर्स को रोकने के लिए जिले के 64 काॅलेजों का आवंटन किया गया है। इन काॅलेज में फोर्स रुकेगी। इसके अलावा अफसरों के रुकने के लिए होटलों में व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें