फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्धा गंभीर घायल, बरेली रेफर

Thu, 05 Nov 2026 11:57 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक (रामपुर)। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बरेली के निजी अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

ग्राम पजैया निवासी भूपराम अपनी मां ओमवती के साथ बरेली से रिश्तेदारी से लौट रहे थे। शाम करीब 5:30 बजे मिलक बाईपास पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी और भाग गया। टक्कर लगने से दोनों सड़क किनारे गिर गए और ओमवती गंभीर रूप से घायल हो गईं। राहगीरों की सूचना पर एंबुलेंस से उन्हें सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत देखते हुए उन्हें उच्च केंद्र भेज दिया। सीओ राजवीर परिहार ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें