फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: सत्संग में जा रहे बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। बरेली से धमोरा क्षेत्र के बकनैरी गांव में आयोजित सत्संग में हिस्सा लेने जा रहे बाइक सवार अंगनलाल शर्मा (72) को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा शनिवार दोपहर 12 बजे हुआ। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों के साथ पुलिस भी पहुंच गई। अंगनलाल निरंकारी सत्संग में प्रवचन करते थे।बरेली जिले के थाना मीरगंज के ग्राम मुगलपुर निवासी अंगनलाल शर्मा बाइक से अपने घर से धमोरा के निकट बकनौरी गांव में सत्संग में शामिल होने जा रहे थे। मिलक बाईपास पर पेट्रोल पंप के निकट अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने सूचना पुलिस को दी और घायल को एंबुलेंस से सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सूचना पर परिजनों के साथ सत्संग में शामिल होने जा रहे अन्य लोग भी सीएचसी पहुंच गए। मृतक के भांजे रोहिताश ने बताया कि अंगनलाल शर्मा निरंकारी सत्संग से काफी लंबे समय से जुड़े हुए थे और वे सत्संग मुखी भी थे। सत्संग के माध्यम से विभिन्न स्थानों पर जाकर प्रवचन करते थे। मृतक के तीन पुत्र व एक पुत्री है। कोतवाल अनुपम शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

मुखी के निधन के बाद जुटे अनुयायी, जताया शोक
रामपुर। सड़क हादसे में बरेली के संत निरंकारी मंडल शाखा फतेहगंज के मुखी अंगनलाल शर्मा की मौत की सूचना के बाद निरंकारी मंडल से जुड़े उनके सैकड़ों अनुयायी जिला अस्पताल पहुंच गए। यहां दिन भर उनके अनुयायियों की भीड़ लगी रही, जिसकी वजह से व्यवस्था बनाने में भी दिक्कत आई।
विज्ञापन

अंगनलाल शर्मा की सड़क हादसे में मौत की सूचना के बाद रामपुर ही नहीं बरेली, मिलक व फतेहगंज के निरंकारी श्रद्धालु शोक में डूब गए। रामपुर के मुखी राधेश्याम ने सभी को धैर्य व ईश्वर सुमिरन का सहारा लेने को कहा। प्रवक्ता शोभित किशोर सक्सेना ने बताया कि हादसे के बाद निरंकारी मंडल में शोक व्याप्त है। सूचना के बाद तमाम अनुयायी जिला अस्पताल पहुंच गए। यहां वह दिन भर डटे रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें