फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: ई-रिक्शा की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर(रामपुर)। नगर के माटखेड़ा रोड पर सोमवार शाम एक ई रिक्शा की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग घायल हो गया। ग्राम मुंडिया खुर्द निवासी मुनव्वर खरीदारी कर घर लौट रहे थे, तभी ई रिक्शा चालक ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। घटना के बाद चालक ई रिक्शा लेकर फरार हो गया। राहगीरों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया। सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। फिलहाल मामले में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई है। कोतवाल जीत सिंह ने घटना से अनभिज्ञता जताई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें