शाहबाद। कोतवाली क्षेत्र के मीरापुर गांव में शराब के नशे में चार लोगों पर गाली-गलौज और मारपीट करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मीरापुर गांव निवासी पुनेश का आरोप है कि पांच मार्च की शाम करीब छह बजे वह अपने भाई मुनेश के साथ मौजूद थे। इसी दौरान गांव के ही सत्यपाल, राजवीर, इंद्रजीत और जबर सिंह समेत सभी चारों लोग शराब के नशे में थे और उन्होंने आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी। पीड़ित का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने उसके और उसके भाई के साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद