रामपुर। दो पैन कार्ड मामले में रामपुर जेल में सजा काट रहे सपा नेता आजम खां व अब्दुल्ला आजम से मिलने के लिए शनिवार को डॉ. तजीन फात्मा जेल पहुंचीं।
उन्होंने जेल में आजम खां व अब्दुल्ला आजम से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ मुरादाबाद के सपा नेता यूसुफ मलिक भी थे। मुलाकात के बाद तजीन फात्मा ने मीडिया से किसी भी तरह की कोई बात नहीं की। उनकी मुलाकात करीब आधे घंटे तक चली। इसके बाद वह वापस चली गईं। संवाद