रामपुर। भाजपाइयों ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उन्हें याद किया। सेक्टर प्रभारी प्रमोद आहूजा के आवास पर मनाई की जयंती में उत्तर प्रदेश सहकारी निर्माण संघ के सभापति सूर्य प्रकाश पाल ने कहा कि भाजपाइयों को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस दौरान उपस्थित पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान देवेश गुप्ता, रविंद्र सिंह रवि, अवधेश शर्मा, प्रभात अग्रवाल, अशोक बाबू सैनी, अनु सक्सेना, बसंत प्रजापति, विशाल सैनी, विनोद सैनी, शिवा शर्मा, अनुज सक्सेना आदि मौजूद रहे। संवाद