फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: डॉ. बर्क ने राजनीति में आने के लिए किया था प्रेरित

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सपा प्रत्याशी मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी को राजनीति में लाने के लिए संभल के सांसद रहे डॉ. शफीर्कुरमान बर्क ने अहम भूमिका निभाई। मौलाना ने बताया कि जामा मस्जिद में अक्सर नमाज पढ़ने के लिए वो आते रहते थे। वो हमेशा ही राजनीति में आने के लिए कहा करते थे। उनके अलावा अधिकतर मुस्लिम बड़े लीडरों ने उन्हें राजनीति में आने के लिए प्रेरित किया। जिसके चलते उन्हें रामपुर सीट से लोकसभा का प्रत्याशी बनने का अवसर मिला है। संवाद
विज्ञापन

-
चुनाव के लिए पहले से ही थी तैयारी
रामपुर सीट से चुनाव लड़ने के लिए पार्टी नेताओं ने उन्हें आमंत्रित किया हुआ था। उनसे सभी कागजात पूरे करने के लिए बहुत दिन पहले कहा गया था। मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी ने बताया कि मंगलवार रात उनके पास लखनऊ से फोन आया कि सुबह रामपुर पहुंचना है। ऐसे में वो दिल्ली से सुबह ही रामपुर के लिए रवाना हुए। रामपुर के एक होटल में प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की मौजूदगी में पूरी नामांकन प्रक्रिया पूरी की गई।
-
गांव रजानगर में हुआ जोरदार स्वागत
नामांकन दाखिल करने के बाद बुधवार शाम को जब वो स्वार क्षेत्र के रजानगर पैतृक गांव पहुंचे तो उनका जोरदार स्वागत हुआ। गांव के प्रधान आले नबी ने बताया कि रामपुर सीट से लोकसभा चुनाव प्रत्याशी बनने पर सभी बेहद खुश हैं। पिछले 15 साल से परिवार से प्रधान भी बनता आ रहा है। ऐसे में लोकसभा चुनाव एक बड़ी चुनौती होगा, लेकिन सभी साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें