रामपुर। अपर जिलाधिकारी वित्त और राजस्व लालता प्रसाद शाक्य रामपुर में एक माह भी नहीं टिक सके। शासन ने उनका तबादला अपर जिलाधिकारी न्यायिक के पर बांदा कर दिया है। जबकि, उनके स्थान पर अयोध्या में तैनात एडीएम सिटी डॉ. वैभव शर्मा को रामपुर का अपर जिलाधिकारी वित्त और राजस्व बनाया गया है। इसके साथ ही एसडीएम राकेश कुमार पंचम को एडीएम न्यायिक के पद पर रामपुर में तैनाती दी गई है। संवाद