फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर में डबल मर्डर: हाईवे पर मिस्त्री और चौकीदार की पीट-पीटकर हत्या, दो साै मीटर की दूरी पर मिले शव

Mon, 16 Dec 2024 11:24 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

रामपुर के सिविल लाइंस क्षेत्र में मिस्त्री और चौकीदार की डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मिस्त्री का शव दुकान में और ताहिर का शव करीब 200 मीटर दूर मिला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
रामपुर में डबल मर्डर - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में हाईवे पर स्थित पंक्चर दुकान के मिस्त्री और पास ही कार वर्कशॉप के चौकीदार की डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस दुस्साहसिक वारदात से इलाके में दहशत फैली हुई है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और मामले की जांच शुरू की।

पंचर मिस्त्री दुकान में सो रहा था, चौकीदार की भी हुई हत्या

पंक्चर मिस्त्री फरजद अली (50) अहमदनगर जागीर गांव का निवासी था। वह रात में अपनी दुकान पर सो रहे थे। वहीं, कुछ दूरी पर स्थित कार वर्कशॉप के बाहर चौकीदार ताहिर (45) ड्यूटी पर तैनात था। माना जा रहा है कि हमलावरों ने पहले फरजद पर हमला किया। जब ताहिर उसे बचाने पहुंचा तो उसे भी बेरहमी से मार डाला।

सुबह बेटे ने देखा पिता का शव

सुबह फरजद अली का बेटा दुकान खोलने पहुंचा तो वहां पिता का लहूलुहान शव देखकर उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को दोनों के शव करीब 200 मीटर की दूरी पर मिले।

इलाके में दहशत का माहौल

डबल मर्डर से आसपास के लोगों में भय का माहौल है। पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए हैं। प्राथमिक जांच में पता चला है कि दोनों की हत्या डंडों से पीटकर की गई।

पुलिस ने शुरू की जांच

एसपी ने बताया कि घटना की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। हत्या के पीछे रंजिश या लूट की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन


इस नृशंस घटना ने स्थानीय लोगों को झकझोर दिया है। पुलिस ने कहा है कि जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें