रामपुर। कोरोना संक्रमण के लिहाज से एक स्थान पर भीड़ एकत्र न हो, इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से सतर्कता बरती जा रही है। खासकर शादी-विवाह के आयोजनों को लेकर जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह ने विशेष निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि शादी में पंडित और मौलवी, वर वधु और उनके माता-पिता के अलावा सिर्फ पांच लोग ही शामिल हों। उन्होंने कहा कि वैवाहिक आयोजनों को लेकर सिर्फ इतनी ही संख्या में लोगों के शामिल होने की अनुमति होगी। उन्होंने कहा कि इस महामारी के समय लोग सहयोग करें। उनके सहयोग से ही इस समस्या से निजात हासिल की जा सकेगी।