फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: होली पर जिला अस्पताल में तैनात रहेंगे चिकित्सक

Sun, 17 Mar 2024 02:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। होली को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सीएमएस ने डॉक्टरों और कर्मचारियों के अवकाश पर रोक लगा दी है। इसमें एक सर्जन, एक फिजीशयन और आई सर्जन की मौजूदगी रहेगी। उन्होंने होली से पहले सीएचसी और पीएचसी पर तैयारियों को दुरूस्त रखने के निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन

होली के मौके पर स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। सड़क हादसे होने के साथ ही मारपीट समेत कई घटनाएं होने के कारण अस्पतालों में मरीजों की भीड़ रहती है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने पहले ही तैयारी कर ली है। सीएमएस डॉ. एचके मित्रा ने जिले की पांचों सीएचसी सहित पीएचसी रजपुरा और पीएचसी चमरौआ के प्रभारी चिकित्साधिकारियों को स्वास्थ्य केंद्र पर व्यवस्थाएं दुरूस्त रखने के लिए कहा है। बताया कि स्वास्थ्य केंद्रों पर 24 और 25 मार्च को अन्य दिवस की तरह सेवाएं जारी रहेंगी। आपातकालीन सेवाएं 24 घंटे जारी रखी जाएंगी। इसके अलावा स्वास्थ्य केंद्रों पर सफाई व्यवस्था का विशेष ख्याल रखने के निर्देश भी हैं।
सीएमएस डॉ. एचके मित्रा ने बताया कि होली पर रंग खेलते वक्त कई बार लोगों की आंखों में रंग चला जाता है। इससे परेशानी बढ़ जाती है। बाजार में बिक रहे चटक रंग नुकसानदायक साबित होते हैं। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्धता बनाए रखने के लिए निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें