मसवासी (रामपुर)। बुखार से पीड़ित से एक दंत चिकित्सक की इलाज के दौरान दिल्ली में मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।
चौकी क्षेत्र के गांव सीतारामपुर निवासी ओम प्रकाश दिवाकर दंत चिकित्सक थे। उनकी क्लीनिक बिजारखाता में थी। कई दिन पहले डॉक्टर ओम प्रकाश दिवाकर को तेज बुखार आने के साथ ही शरीर में दर्द की शिकायत हुई थी। जिससे परिजन उसे गंभीर अवस्था में बाजपुर के एक अस्पताल ले गए। लेकिन चिकित्सक की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। उसके बाद परिजन उनको दिल्ली के अस्पताल में ले गए थे। जहां उनको भर्ती कराया था। गुरुवार की देर शाम उसकी मौत हो गई। डाक्टर की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया। लगातार बुखार से हो रही मौतों से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है लेकिन स्वास्थ्य विभाग इस मामले में लापरवाह बना हुआ है। गांव में कीटनाशक दवाओं का भी छिड़काव नहीं किया गया है।