फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम के निरीक्षण में खुली शहर की सफाई व्यवस्था की पोल

सार

शहर की साफ-सफाई को लेकर अपना पीठ थपथपाने वाले पालिका के अधिकारियों की पोल डीएम के सामने खुल गई। डीएम ने सिविल लाइन क्षेत्र में हाईवे किनारे गंदगी के ढेर मिलने पर नाराजगी जताई।कहा कि लापरवाह प्रवृत्ति के कार्मिकों के साथ जीरो टॉलरेंस के साथ कार्रवाई के दृष्टिगत संबंधित सेनेटरी इंस्पेक्टर हृदेश कुमारी को निलंबित करने के लिए शासन को संस्तुति पत्र भेजा जाएगा।उन्होंने सिविल लाइन में तैनात सफाई नायक सुनील कुमार द्वारा लापरवाह पूर्ण रवैये को लेकर उनका एक माह का वेतन कटाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने सिविल लाइंस एवं ज्वालानगर में दुकानदारों से वार्ता की और निर्देशित किया कि वे मार्ग के किनारे किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करें और जो वर्तमान में अतिक्रमण है उसे तत्काल हटा लें अन्यथा प्रशासनिक स्तर से अतिक्रमण हटवाते हुए संबंधित दुकानदार के विरूद्ध जुर्माना भी आरोपित कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर। शहर की साफ-सफाई को लेकर अपना पीठ थपथपाने वाले पालिका के अधिकारियों की पोल डीएम के सामने खुल गई। डीएम के निरीक्षण में कई मोहल्लों में साफ-सफाई की व्यवस्था लचर मिली। इस पर नाराजगी जताते हुए डीएम ने सेनेटरी इंस्पेक्टर हृदेश कुमारी को निलंबित करने की संस्तुति करने और सफाई नायक सुनील कुमार का एक माह का वेतन काटने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ शुक्रवार को शहर में साफ-सफाई की व्यवस्था का जाएजा लेने के लिए निकले । उन्होंने सिविल लाइन, ज्वालानगर, साईं विहार, प्रेम पटवारी कॉलोनी, रफत कॉलोनी, गंगापुर आवास विकास कॉलोनी सहित विभिन्न इलाकों में जाकर नगर पालिका द्वारा करायी जा रही सफाई व्यवस्थाओं एवं आमजनता के लिए सुविधाओं का स्थलीय सत्यापन किया। डीएम ने सिविल लाइन क्षेत्र में हाईवे किनारे गंदगी के ढेर मिलने पर नाराजगी जताई।कहा कि लापरवाह प्रवृत्ति के कार्मिकों के साथ जीरो टॉलरेंस के साथ कार्रवाई के दृष्टिगत संबंधित सेनेटरी इंस्पेक्टर हृदेश कुमारी को निलंबित करने के लिए शासन को संस्तुति पत्र भेजा जाएगा।उन्होंने सिविल लाइन में तैनात सफाई नायक सुनील कुमार द्वारा लापरवाह पूर्ण रवैये को लेकर उनका एक माह का वेतन कटाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने सिविल लाइंस एवं ज्वालानगर में दुकानदारों से वार्ता की और निर्देशित किया कि वे मार्ग के किनारे किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करें और जो वर्तमान में अतिक्रमण है उसे तत्काल हटा लें अन्यथा प्रशासनिक स्तर से अतिक्रमण हटवाते हुए संबंधित दुकानदार के विरूद्ध जुर्माना भी आरोपित कराया जाएगा। साथ ही अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया कि वे सड़कों पर अवैध अतिक्रमण करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही कठोर अर्थदंड लगाएं। डीएम ने सिविल लाइंस पुलिस को आदेश दिया कि वो सड़क किनारे वाहन पार्क करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें। इससे हाईवे पर ट्रैफिक प्रभावित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें