फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम और एसपी ने किया बूथों का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिले में सोमवार को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के दौरान डीएम ने एसपी के साथ शहर और गांवों के बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए। सोमवार को जिले में विधानसभा के लिए पांच सीटों के लिए चुनाव हुआ। सुबह से ही निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार और पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने बूथों पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मियों को शांतिपूर्ण मतदान करने के निर्देश दिए। वहीं, विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को हुए मतदान के दिन जिले में जमीन से लेकर आसमान तक निगहबानी की गई। इस दौरान संदिग्धों और शरारती तत्वों पर नजर रखी गई। जिले में करीब 19 हजार पुलिस कर्मी, सशस्त्र बल, पीएसी बल, होमगार्ड के जबानों ने मतदान को शांतिपूर्ण कराने की कमान संभाली थीं। इसके साथ ही जिले में विधानसभा चुनाव के लिए 15 स्थानों पर बैरियर लगाकर चेकिंग की गई। इसके साथ पुलिस कर्मी तैनात रहकर क्षेत्र में नजर बनाए रहे। शांतिपूर्ण मतदान के लिए जिले में 40 क्यूआरटी, 41 पीआरवी वाहन क्षेत्र में सक्रिय रहे थे। पुलिस बल तैनात करने के साथ ही ड्रोन कैमरे से भी नजर रखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें