फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur: हिंदू जागरण मंच के जिला उपाध्यक्ष की सड़क हादसे मौत, बाइक में सवार होकर रिश्तेदारी में जा रहे थे

Sat, 17 Feb 2024 04:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
विज्ञापन
एक्सीडेंट में क्षतिग्रस्त बाइक।(file)
विज्ञापन

बरेली में शुक्रवार को सड़क हादसे में मिलक निवासी हिंदू जागरण मंच के जिला उपाध्यक्ष प्रेम बाबू (55) की मौत हो गई। वह नगर पालिका में पंप ऑपरेटर थे। वह बाइक से बरेली में अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे। नगर के पटवाई रोड निवासी प्रेम बाबू गोस्वामी लंबे समय से आरएसएस से जुड़े थे और हिंदू जागरण मंच के जिला उपाध्यक्ष थे।

शुक्रवार को प्रेमबाबू बाइक से बरेली जिले के शेरगढ़ थाना क्षेत्र में रिश्तेदारी में जा रहे थे। दोपहर करीब एक बजे शाही थाना क्षेत्र के बुझिया माइनर गांव के निकट एक पेट्रोल पंप के पास उनकी बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के कुछ देर बाद ही प्रेमबाबू ने दम तोड़ दिया।

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। मृतक की जेब से मिले मोबाइल और आधार कार्ड से शिनाख्त की। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दी और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक ने अपने पीछे पत्नी एवं बेटे राजीव को छोड़ा है। राजीव ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी है।

क्षेत्र में संघ का किया विस्तार

प्रेम बाबू 25 साल तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर कार्यवाह के पद पर रहे। उन्होंने संघ की शाखाओं का क्षेत्र में काफी विस्तार किया था। क्षेत्र में होने वाले आरएसएस के सभी कार्यक्रमों में उनकी अग्रणी भूमिका रहती थी। एक साल पहले उन्हें हिंदू जागरण मंच का जिला उपाध्यक्ष बनाया गया था। वह एक समाजसेवी के रूप में भी काम करते थे। उनके निधन पर पालिकाकर्मियों के साथ ही क्षेत्रवासी शोकाकुल हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें