फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले को मिले छह पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। लखनऊ के स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के सब सेंटर में आयोजित 34वीं राज्य स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता 2023-24 का शनिवार को समापन हो गया। जिसमें रामपुर जिले के छात्रों ने छह पदक अपने नाम किए हैं, इसमें तीन स्वर्ण और तीन रजत पदक शामिल हैं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में प्रदेश के 18 मंडलों से चयनित छात्रों ने प्रतिभाग किया था। जिसमें उच्च प्राथमिक विद्यालय करखेड़ा विकास खंड स्वार के छात्र देव कुमार ने चक्का फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया। कंपोजिट विद्यालय सनैया जट ब्लॉक चमरौआ के छात्र अजय कुमार ने 80 मी. रेस (बाधा दौड़) में स्वर्ण पदक जीता। कंपोजिट विद्यालय नानकार विकास खंड मिलक के छात्रों ने चार गुना सौ मी. रिले रेस में स्वर्ण पदक जीता।
क्रिकेट बालिका वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय पीपलसाना और हरनगला की संयुक्त टीम की छात्राओं ने रजत पदक हासिल किया। फुटबाल बालक वर्ग में अशोकनगर विद्यालय विकास खंड बिलासपुर के बच्चों ने रजत पदक व कंपोजिट विद्यालय नानकार विकास खंड मिलक की प्रीति यादव ने कुश्ती 35 किग्रा. बालिका वर्ग में रजत पदक लेकर जिले का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

वहीं रामपुर जिले की पीटी टीम, हैंडबॉल टीम व खो-खो टीम ने प्रतिभाग कर जिले का गौरव बढ़ाया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार तथा समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों ने सभी विजेता बच्चों और टीम इंचार्ज को बधाई दी। इस अवसर पर बच्चों के साथ जिला व्यायाम शिक्षक सलीम मियां, जिला व्यायाम शिक्षिका अनीसा लतीफ, ब्लॉक पीटीआई स्वार सुखलाल सिंह, एआरपी स्वार तहसीन आलम, आनंद सिंह भंडारी, चन्द्र शेखर मौर्य, अरविंद कुमार, अनुज कुमार, गंगा सरन आदि ने बच्चों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें