फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता मेहनत और लगन के साथ वादकारियों को न्याय दिलाएं- जिला जज

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जनपद न्यायधीश गौरव कुमार श्रीवास्तव ने बार एसोसिएशन सभागार में अधिवक्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि रामपुर के अधिवक्ता बधाई के पात्र हैं क्योंकि उन्होनें अनावश्क हड़ताल नहीं की है और वादकारीयों को न्याय दिलाया है। एल्डर कमेटी के चैयरमैन केवी माथुर ने नव निर्वाचित कार्यकारिणी के अघ्यक्ष राजेंद्र प्रसाद लोधी, महा सचिव कोशलेंद्र सिंह सहित अन्य पदधिकारियों को पद और गोपनियता की शपथ दिलाई। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद लोधी ने कहा कि बार के हित में कार्य करुंगा। अधिवक्ताओं के मान समान को बरकरार रखूंगा। इस मौके पर विधिक सेवा प्रधिकरण के सचिव रमेश कुशवाह, रोमित कुमार सिंह, राजीव कुमार गुप्ता, मौं.दानिश, सतपाल सैनी, रियासत अली, सतीश चंद्र गुप्ता, सुधीर शरन कपूर, रामऔतार सैनी, रिसालत अली, सचिन अग्रवाल, राजेश कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें