फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: रक्षाबंधन पर मायके जाने को लेकर पति से हुआ विवाद, महिला ने जहर खाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। रक्षाबंधन पर्व पर मायके जाने को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। इस पर द्रौपदी (30) ने नाराज होकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। अस्पताल में महिला की मौत हो गई। घटना अजीमनगर थाना क्षेत्र के मिलक मुफ्ती गांव की है। गांव निवासी अमर सिंह की ससुराल शहजादनगर थाना क्षेत्र की है। बुधवार को उसकी पत्नी द्रौपदी ने रक्षाबंधन पर्व पर मायके लेकर चलने को कहा। पति ने कहा कि उन्हें कुछ काम है, बृहस्पतिवार को चलेंगे। पत्नी बुधवार को ही चलने की जिद करने लगी। इसे लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।
विज्ञापन

इसके बाद पत्नी कमरे में चली गई और उसने वहां जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर परिजन माठखेड़ा के एक अस्पताल ले गए फिर वहां से बिलासपुर ले गए तो डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिवार के लोग उसे रुद्रपुर ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में बुधवार देर रात ही महिला की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। शव को जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज। जानकारी मिलने पर मायके से मृतका के परिजन पहुंच गए और हत्या का आरोप लगाया। अजीमनगर थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि अभी मृतका के मायके वालों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें