फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: शादी समारोह में दो पक्षों में मारपीट, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सिविल लाइन थानाक्षेत्र के अजीतनगर स्थित एक बैंक्वेट हॉल में शादी के दौरान विवाद होने पर कुछ युवकों ने मारपीट कर दी। मारपीट होने से हंगामा हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कर मारपीट करने वालों को दबोच लिया।
विज्ञापन

सिविल लाइन थानाक्षेत्र के अजीतपुर में स्थित एक बैंक्वेट हॉल में शादी का कार्यक्रम था। आरोप है कि इस दौरान दो लोगों में विवाद हो गया। सूचना पाकर सिविल लाइन इंस्पेक्टर शरद पंवार मौके पर पहुंचे और मामला शांत किया। पुलिस ने मारपीट करने वालों को हिरासत में ले लिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि प्रेमपाल की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर उनका शांतिभंग में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें