फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: कांवड़ यात्रा से पहले डीआईजी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Thu, 11 Jul 2024 12:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। डीआईजी मुनिराजी जी ने कांवड़ यात्रा और मोहर्रम के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रखने के आदेश दिए हैं। डीआईजी बुधवार को रामपुर में थे। उन्होंने पुलिस लाइन में अफसरों के साथ कानून व्यवस्था की समीक्षा की गई। इस दौरान उन्होंने कांवड़ यात्रा और मोहर्रम को लेकर जिले भर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कांवड़ यात्रा के रूटों का पहले से ही निरीक्षण करने पर जोर दिया। डीआईजी ने इसके बाद शहर में भ्रमण किया। साथ ही उन्होंने पुलिस लाइन में लगी भारत माता की मूर्ति का अनावरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें