फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटतौली की शिकायत पर एसडीएम ने धर्म कांटा किया सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक। किसान की घटतौली की शिकायत के बाद एसडीएम ने बाट मांप विभाग से जांच कराई। जांच में घटतौली का मामला सही पाया गया, जिसके बाद एसडीएम ने धर्म कांटे को सीज कर दिया है।रविवार को मिलक क्षेत्र के ग्राम पटिया निवासी अवधेश कुमार अपना गेहूं लेकर मंडी समिति बेचने आया था और जब उसने सरकारी कांटे पर अपने गेहूं सहित ट्रैक्टर ट्राली का वजन कराया, तो वह 66.70 क्विंटल बैठा। परंतु, मंडी समिति के आढ़ती ने यह कहा कि हमें सरकारी कांटे का विश्वास नहीं है। आप अपने गेहूं की ट्राली का प्राइवेट कांटे से वजन कराओ और जब अवधेश ने बाहर प्राइवेट धर्म कांटे से गेहूं सहित ट्राली का वजन कराया, तो वह 65.70 क्विंटल आया। इस प्रकार दोनों कांटों पर वजन कराने के बाद एक कुंटल का अंतर निकला, जिस पर अवधेश ने प्राइवेट धर्म कांटे की घटतौली की शिकायत उप जिलाधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह से कर दी। मौके पर पहुंचकर एसडीएम ने बाट मांप निरीक्षक के साथ धर्म कांटे की जांच कराई, तो धर्म कांटे पर घटतौली पाई गई। जिसको लेकर तत्काल प्रभाव से धर्म कांटे को सीज कर दिया गया। अवधेश कुमार का आरोप है कि प्राइवेट धर्म कांटे का स्वामी मंडी समिति में बैठे कुछ आढ़तियों से सांठगांठ किए हुए है, जिससे किसानों को अच्छी खासी चपत लग रही है। उन्होंने मांग की है कि धर्म कांटे की निष्पक्ष जांच कराकर धर्म कांटे के स्वामी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। उप जिलाधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया की शिकायत पर धर्म कांटे की जांच की गई, जिसमें घटतौली पाई गई है तथा धर्म कांटे को सीज करा दिया गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सभी धर्म काटों की जांच की जाएगी। दिए गए शिकायती पत्र पर मुकेश पटेल, अमृत गौड़, विनोद पटेल, सूरज पटेल आदि किसानों के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें