रामपुर। बारिश के बाद जलभराव होने से मच्छर पनप रहे हैं। जिला अस्पताल के अलावा निजी अस्पतालों में भी बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अभी तक जिले में एक डेंगू व चार मलेरिया के मरीजों की पुष्टि हुई है। डेंगू व मलेरिया से निपटने के लिए जिला अस्पताल में 10 बेड, सभी सीएचसी में चार-चार बेड आरक्षित किए गए हैं।
डेंगू-मलेरियों के आंकड़ों को लेकर स्वास्थ्य विभाग भले ही संतोष जता रह है लेकिन, गांव-देहात के साथ ही शहरोें में निजी अस्पतालों में डेंगू व मलेरिया के पीड़ितों की भरमार है। डेंगू व मलेरिया से निपटने के लिए सीएमओ डॉ. एसपी सिंह ने सभी चिकित्साधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं। जिला अस्पताल में 10 बेड का वार्ड डेंगू व मलेरिया पीड़ितों के लिए आरक्षित कर दिया है। जिले की पांचों सीएचसी पर चार-चार बेड डेेंगू व मलेरिया पीड़ितों के लिए तैयार किए गए हैं। सभी बेडों पर मच्छरदानी लगाई गई हैं। हालांकि, अभी कोई मरीज भर्ती नहीं है। सीएमओ ने दवाओं की उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।
बोले सीएमओ
जिला अस्पताल सहित सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर डेंगू-मलेरिया के मरीजों के लिए बेड आरिक्षत कर दिए गए हैं। सभी जगह दवाइयां की उपलब्धता रखने के लिए भी निर्देश दिए गए है।
फोटो
डॉ. एसपी सिंह, सीएमओ रामपुर।
बोले सीएमएस
डेंगू व मलेरिया के मरीजों के लिए 10 बेड का मच्छरदानी युक्त वार्ड तैयार है। अभी कोई भी मरीज भर्ती नहीं है। जिला अस्पताल में बुखार पीड़ित मरीजों की डेंगू व मलेरिया की जांच कराई जा रही है।
फोटो-
-डॉ. एचके मित्रा, सीएमएस जिला अस्पताल रामपुर।
डेंगू-मलेरिया के लक्षण
-ठंड लगकर तेज बुखार आना
-बदन दर्द-शरीर पर लाल दाने
बचाव के उपाय
-घर के आसपास साफ-सफाई रखें।
- कूलर का पानी नियमित बदलते रहें।
- घर में छत पर बारिश का पानी जमा न होने दें।
- पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें।
- मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी का प्रयोग करें।